यशस्वी की नेटवर्थ तेजी से बढ़ रही
भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आजकल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स से खेल रहे हैं। यशस्वी ने भारतीय टीम के अवसर मिलने के बाद लगातार अच्छे प्रदर्शन से टीम में जगह पक्की की है हालांकि उनका यहां तक का सफर आसान नहीं रहा है। यशस्वी क्रिकेटर बनने बचपन में ही उत्तरप्रदेश के शहर भदोही से निकलकर मुंबई पहुंचे थे। यहां यशस्वी को आजाद मैदान में कई रातें टेंट में गुजारनी पड़ी थी। ऐसा भी समय आया जब खाना भी उन्हें बड़ी मुश्किल से मिला हालांकि खेल के बल पर आज उनकी कमाई करोड़ों में पहुंच गयी है। उनकी नेटवर्थ में लगातार बढ़ती जा रही है। वह क्रिकेट के अलावा विज्ञापनों से भी काफी कमाई कर रहे हैं। यशस्वी को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 ऑक्शन में 18 करोड़ में बरकरार रखा था। इससे उनकी कुल संपत्ति तेजी से बढ़ी है।
एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2024 में यशस्वी की नेटवर्थ तकरीबन 16 करोड़ थी। आईपीएल 2025 ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें अठारह करोड़ में बरकरार रखा.जिससे उनकी कुल संपत्ति और बढ़ गयी। वहीं साल 2022 में में उनकी नेटवर्थ लगभग 12 करोड़ थी। साल 2020 में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 2 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा था। 2021 में भी इस फ्रेंचाइजी ने इसी अनुबंध के साथ आगे बढ़ने का फैसला लिया लेकिन साल 2022 में राजस्थान ने उन्हें 4 करोड़ में अपने साथ बरकरार रखा था। 2023 में भी उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 4 करोड़ जायसवाल को अपने साथ बनाए रखा.
यशस्वी ने मौजूदा आईपीएल अनुबंध को मिलाकर आईपीएल से ही लगभग 31 करोड़ कमाए हैं। साल 2019 में उनका नेटवर्थ लगभग 2 करोड़ था जो बढ़कर 2020 में 5 करोड़ हो गया। वहीं 2021 में यह 8 करोड़ जबकि 2022 में बढ़कर यह 12 करोड़ हुआ। यशस्वी जायसवाल की सालाना कमाई करीब 4 करोड़ है जबकि महीने की आय 35 लाख से ज्यादा है। वह बीसीसीआई के बी वर्ग में अनुबंधित हैं। इससे उन्हें सालाना 3 करोड़ वेतन मिलता है। उनकी ब्रैंड वैल्यू भी बढ़ रही है और वह कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापनों में नजर आ रहे हैं। वह बोट, जेबीएल इंडिया और फायरबोल्ट जैसी कंपनियों से जुड़े हैं। वह लक्जरी कारों के भी शौकीन हैं उनके पास महिंद्रा थार, टाटा हारियर और मर्सिडीज बेंज सीएलए 200 जैसे गाड़ियां हैं।

भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
असम में पीएम मोदी का निशाना, शाही परिवार के उम्मीदवारों पर कड़ा तंज
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा