जगन्नाथ पुरी के दर्शन हुए आसान, इंदौर-भुवनेश्वर के लिए सीधी फ्लाइट
इंदौर: नए साल की शुरुआत में यात्रियों को इंदौर एयरपोर्ट से एक और सीधी उड़ान की सौगात मिलने जा रही है। 7 फरवरी से इंडिगो एयरलाइंस इंदौर से भुवनेश्वर के लिए सीधी उड़ान शुरू करेगी। यह उड़ान इंदौर को सीधे ओडिशा से जोड़ेगी, जिससे व्यापार और पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिलेगा। इस उड़ान का सबसे बड़ा फायदा उन श्रद्धालुओं को होगा जो जगन्नाथपुरी जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हैं। भुवनेश्वर पूर्वी भारत का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र भी है, इसलिए यह उड़ान व्यापारिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण साबित होगी।
भुवनेश्वर एयरपोर्ट से शुरू हुईं पांच नई उड़ानें
यह उड़ान इंदौर को ओडिशा से जोड़ने वाली पहली सीधी सेवा होगी। ट्रैवल एजेंटों के मुताबिक इस सेवा से यात्रियों को भुवनेश्वर और ओडिशा के अन्य शहरों तक पहुंचने में विशेष सुविधा मिलेगी। इंडिगो एयरलाइंस ने नए साल में भुवनेश्वर एयरपोर्ट से पांच नई उड़ानें शुरू करने की योजना बनाई है, जिसमें इंदौर से भुवनेश्वर की उड़ान भी शामिल है सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को यह फ्लाइट सुबह 11:35 बजे भुवनेश्वर से उड़ान भरेगी और दोपहर 1:30 बजे इंदौर पहुंचेगी। सोमवार, शुक्रवार और रविवार को यह फ्लाइट शाम 7:45 बजे इंदौर से रवाना होगी और रात 9:35 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी। बुधवार को यह फ्लाइट दोपहर 2 बजे इंदौर से रवाना होगी और दोपहर 3:50 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी। इंदौर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जगन्नाथपुरी जाते हैं, जिसे चार धामों में प्रमुख धार्मिक स्थल माना जाता है। यह हिंदुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। भुवनेश्वर जगन्नाथपुरी का निकटतम हवाई अड्डा है, जो भुवनेश्वर से सिर्फ 60 किमी दूर स्थित है। इस नई उड़ान के शुरू होने से श्रद्धालु इंदौर से भुवनेश्वर हवाई मार्ग से और सड़क मार्ग से सिर्फ डेढ़ घंटे में जगन्नाथपुरी पहुंच सकेंगे।
जगन्नाथपुरी का सबसे बड़ा उत्सव रथ यात्रा है, जिसे हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। 2025 में यह रथ यात्रा 27 जून को होगी। इस नई फ्लाइट से रथ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा मिलेगी। ट्रैवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव अमोल कटारिया ने बताया कि इंदौर से भुवनेश्वर के लिए सीधी फ्लाइट की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अभी तक यात्रियों को भुवनेश्वर या जगन्नाथपुरी जाने के लिए हैदराबाद या दिल्ली होकर जाना पड़ता था। इस नई फ्लाइट से यात्रियों का समय और पैसा दोनों की बचत होगी। इस सेवा से इंदौर और पूर्वी भारत के बीच मजबूत संपर्क बनेगा और व्यापार और पर्यटन के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।

Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा