वीआई का घाटा चौथी तिमाही में बढ़कर 7,675 करोड़
मुंबई । कर्ज में फंसी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया (वीआई) का घाटा मार्च, 2024 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 7,675 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से ब्याज और वित्तीय लागत बढ़ने से कंपनी का घाटा बढ़ा है। कंपनी को एक साल पहले 2022-23 की इसी तिमाही में 6,419 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वोडाफोन आइडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी एकीकृत आय आलोच्य तिमाही में करीब 10,607 करोड़ रुपये रही। पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का घाटा बढ़कर 31,238.4 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 29,301.1 करोड़ रुपये था। कंपनी की परिचालन आय इस दौरान मामूली 1.1 प्रतिशत बढ़कर 42,651.7 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2022-23 में 42,177.2 करोड़ रुपये थी। वोडाफोन आइडिया की प्रति उपभोक्ता औसत कमाई (एआरपीयू) सालाना आधार पर 7.6 प्रतिशत बढ़कर 146 रुपये रही। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने लगातार 11 तिमाहियों में प्रति उपभोक्ता औसत आय और 4जी ग्राहकों में वृद्धि दर्ज की है। लगभग 215 अरब रुपये (21,500 करोड़ रुपये) का हमारा इक्विटी फंड हमें अपने 4जीका विस्तार करने के साथ-साथ उद्योग के विकास के अवसरों में प्रभावी ढंग से भाग लेने के लिए 5जी सेवाओं को शुरू करने में सक्षम बनाएगा। उन्होंने बयान में कहा कि हम अपनी समग्र नेटवर्क विस्तार योजना के क्रियान्वयन के लिए कर्ज को लेकर अपने वित्तीय संस्थानों के साथ काम कर रहे हैं।

स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर