लेबनान-सीरिया में पेजर विस्फोट में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं
वाशिंगटन। लेबनान और सीमावर्ती सीरिया के कुछ इलाकों में पेजर में सिलसिलेवार ब्लास्ट हुए। वहीं, इस मामले पर अमेरिका ने कहा कि लेबनान में हुए पेजर विस्फोटों में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है। वॉशिंगटन ने इजराइल और लेबनान के बीच तनाव के लिए एक कूटनीतिक समाधान का रास्ता निकाला है।
हिजबुल्लाह ने लेबनान में पेजर विस्फोट का इजराइल को दोषी माना है और उसके खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने का वादा किया है। इसके बाद इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका है। पेंटागन के प्रवक्ता और वायुसेना के मेजर जनरल पैट्रिक राइडर ने कहा कि जहां तक मेरी जानकारी है, इसमें अमेरिका शामिल नहीं है। मैं फिर से कहना चाहूंगा कि हम इस पर नजर रख रहे हैं।
अमेरिका ने कहा कि इस मामले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बताया कि अमेरिका इन घटनाओं में शामिल नहीं था और उसे नहीं पता कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है। अमेरिका को इस घटना के बारे में पहले से जानकारी नहीं थी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित