केंद्रीय खेल मंत्री ने बताया .........क्यों हुई विनेश फोगाट डिसक्वालिफाई
नई दिल्ली । भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में डिसक्वालिफाई करने पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने लोकसभा में बयान दिया। केंद्रीय खेलमंत्री ने बताया कि सुबह विनेश का वजन दो बार चेक किया गया। उनका वजन 50 किलो 100 ग्राम पाया गया। जिसके बाद उन्हें डिसक्वालिफाई किया गया। केंद्र सरकार की ओर से इंटरनेशनल संस्थाओं से कड़ा विरोध दर्ज कराया है। हालांकि, इसके बाद भी संसद में हंगामा जारी रहा।
खेल मंत्री ने कहा, इंडियन ओलंपिंक एसोसिएशन ने इंटरनेशनल ओलंपिक संघ से शिकायत की है। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संघ में भी हमने विरोध दर्ज कराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इंडियन ओलंपिक कमेटी प्रमुख पीटी ऊषा से बात की है। पीटी ऊषा वर्तमान में पेरिस में ही हैं। लोकसभा में खेल मंत्री ने बताया कि विनेश को सरकार की ओर से किस तरह की मदद मुहैया कराई गई।
खेल मंत्री मंडाविया ने बताया कि केंद्र ने उन्हें हर संभव मदद दी। उनके लिए पर्सनल स्टाफ नियुक्त किए। हंगरी के मशहूर कोच वोलेर अकोस और फिजियो अश्विनी पाटिल को तैनात किया गया। कई स्पारिंग पार्टनर्स, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग एक्सपर्ट को पैसे दिए गए।
लेकिन खेल मंत्री की बात से विपक्षी सांसदों संतुष्ठ नहीं दिखाई दिए। उन्होंने सरकार से इस मामले को हाई लेवल पर उठाने की मांग की। इसके पहले संसद में भी यह मुद्दा उठा। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह सहित कई नेताओं ने सरकार से सवाल पूछा। संजय सिंह ने ओलंपिक का बहिष्कार तक करने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा ये सिर्फ विनेश नहीं देश का अपमान है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ब्लैक डे करार दिया।

चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक