हेलीकॉप्टर होटल की छत से टकराने से हुआ क्रैश
सिडनी । ऑस्ट्रेलिया के सुदूर उत्तरी क्वींसलैंड में हेलीकॉप्टर एक होटल की छत से टकराने से क्रैश हो गया। दुर्घटना में एक पायलट की मौत हुई और दो अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, मृतक पायलट की उम्र 40 साल है। वहीं 83 वर्षीय पुरुष और 76 वर्षीय महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने केर्न्स एस्प्लेनेड पर डबल ट्री बाय हिल्टन के आसपास आपातकाल की घोषणा की है। वहीं दुर्घटना के बाद लगभग 400 लोगों को निकाला गया है। रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना स्थल के पास एक होटल के कमरे में ठहरे 80 वर्षीय एक व्यक्ति और 70 वर्षीय एक महिला को धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ हुई। उन्हें इलाज के लिए केर्न्स अस्पताल पहुंचाया गया है।
इस घटना की जांच की जा रही है। दुर्घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में होटल की छत पर आग दिखाई दे रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेलीकॉप्टर के दो प्रोपेलर टूट गए, इनमें से एक होटल के पूल में जा गिरा है।

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?