झाबुआ में टेम्पो ट्रेक्स पलटा, 4 की मौत, 7 घायल, 2 गंभीर
झाबुआ: मध्य प्रदेश के झाबुआ में पेटलावद के रायपुरिया थाना क्षेत्र के बोलासा घाट पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक यात्री वाहन (टेंपो ट्रैक्स) पलटने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस तरह मरने वालों की संख्या 4 हो गई है। सभी घायलों को पेटलावद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 2 की हालत ज्यादा गंभीर है, जिन्हें गुजरात के दाहोद रेफर किया गया है। पेटलावद थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि सभी लोग धार जिले के रहने वाले हैं। ये लोग परिवार के एक सदस्य के जहर खाने पर उसे इलाज के लिए पेटलावद सिविल अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान बोलासा घाट पर चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया।
हादसे में इन लोगों की मौत
डुरु हटीला, नानसिग भाभोर, परमू हटीला, रेमा बाई पति केनू हटीला।

रायसेन में मौसम की मार, मंडी में भीगा हजारों क्विंटल गेहूं, किसानों को नुकसान
MP विधानसभा में हलचल, विशेष सत्र में कांग्रेस का सरकार पर वार तय
पीएम मोदी आज सिक्किम में, गोल्डन जुबली कार्यक्रम में शामिल होंगे; हजारों करोड़ की योजनाओं की सौगात
तपते मध्य प्रदेश में हाल बेहाल, 44 डिग्री के पार पारा, 13 जिलों में लू अलर्ट
म्यांमार में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ