रहना मेरी पहली प्राथमिकता : केट मिडलटन
लंदन,। ब्रिटेन की राजकुमारी, प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन की कीमोथेरेपी पूरी हो गई है इस साल के बाकी दिनों में सार्वजनिक कार्यक्रमों में प्रिंसेस का हल्का शेड्यूल बनाए रखने की योजना है। प्रिंसेस केट मिडलटन ने कहा कि कैंसर से मुक्त रहना अब मेरी पहली प्राथमिकता है, उन्होंने एक वीडियो मैसेज शेयर कर कहा कि करीब छह महीने बाद जब उन्हें कैंसर का पता चला है, जिसके बाद उनकी सेहत को लेकर कई प्रकार की अटकलें लगाई जा रही थीं।
उन्होंने कहा कि पिछले नौ महीने हमारे परिवार के लिए बहुत कठिन गुजरे। कैंसर की यात्रा जटिल, डरावनी और अप्रत्याशित होती है, विशेषकर उनके लिए जो आपके सबसे करीब होते हैं। विनम्रता के साथ, यह आपको आपके अपने कमजोरियों से उस प्रकार रूबरू कराती है जैसा आपने पहले कभी सोचा भी नहीं था, और इसके साथ जीवन के हर पहलू पर एक नई दृष्टि मिलती है।
प्रिंसेस केट आखिरी बार जुलाई में लंदन के ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस और क्रोक्वेट क्लब में विम्बलडन के पुरुष फाइनल में नजर आई थीं। इस वीडियो में केट ने उन सभी लोगों का आभार माना है जिन्होंने उन्हें और उनके परिवार को समर्थन दिया और कहा कि हालांकि मैंने कीमोथेरेपी पूरी कर ली है, मैं पूरी तरह स्वस्थ होने की यात्रा लंबी की है। मैं काम पर लौटने और आने वाले महीनों में कुछ और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेने की उम्मीद कर रही हूं जब भी संभव हो। प्रिंस विलियम की पत्नी और सिंहासन के उत्तराधिकारी, केट ने यह भी कहा कि उन्होंने नए आशा और जीवन के प्रति सराहना के साथ अपनी रिकवरी के एक नए स्टेप में प्रवेश किया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित