पेटीएम से बाहर निकला सॉफ्टबैंक, बेची पूरी हिस्सेदारी
नई दिल्ली । डिजिटल पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी पेटीएम को बड़ा झटका लगा है। अब इस कंपनी में पैसा लगाने वाले जापान की इनवेस्टमेंट बैंक सॉफ्टबैंक पीछे हट गया है। सॉफ्टबैंक ने पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। सूत्रों के मुताबिक सॉफ्टबैंक की इन्वेस्टमेंट आर्म सॉफ्टबैंक विजन फंड अप्रैल-जून तिमाही में करीब 15 करोड़ डॉलर का घाटा उठाकर पेटीएम से बाहर हो गई। सॉफ्टबैंक ने 2017 में पेटीएम ब्रांड की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस में किस्तों में लगभग 1.5 अरब डॉलर का निवेश किया था। सूत्रों के मुताबिक सॉफ्टबैंक ने 10-12 फीसदी के नुकसान के साथ पेटीएम से अपना कारोबार समेट लिया है। कुल नुकसान करीब 15 करोड़ डॉलर है। साल 2021 में कंपनी के आईपीओ से पहले सॉफ्टबैंक के पास पेटीएम में लगभग 18.5 फीसदी हिस्सेदारी थी। इसमें एसवीएफ इंडिया होल्डिंग्स (केमैन) लिमिटेड के माध्यम से 17.3 फीसदी और एसवीएफ पैंथर (केमैन) लिमिटेड के माध्यम से 1.2 फीसदी हिस्सेदारी थी. एसवीएफ पैंथर ने आईपीओ के दौरान अपनी पूरी हिस्सेदारी 1,689 करोड़ रुपये यानी करीब 22.5 करोड़ डॉलर में बेच दी। सॉफ्टबैंक ने पेटीएम के शेयर औसतन 800 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे थे। पेटीएम का शेयर 1,955 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ था, जो उसके इश्यू प्राइस से 9 फीसदी कम था। पेटीएम के शेयरों में बीते शुक्रवार को 2.47 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 467.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 29,716 करोड़ रुपये है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव