सिद्धार्थ माल्या ने जैस्मीन से लंदन में की शादी
बिजनेसमैन विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने अपनी प्रेमिका जैस्मीन से शादी कर ली है। मौजूदा समय में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की हर तरफ चर्चा चल रही है। इस बीच अमेरिकी अभिनेता और पूर्व मॉडल सिद्धार्थ ने अपनी शादी की तस्वीरें साझा फैंस को चौंका दिया। इस जोड़े ने शनिवार को लंदन में शादी की। शादी की पहली तस्वीरें दुल्हन ने समारोह के तुरंत बाद अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा कीं और बाद में इन फोटोज को अभिनेता ने भी पोस्ट किया।
सिद्धार्थ ने की जैस्मीन संग शादी
तस्वीरों में जैस्मीन को खूबसूरत सफेद शादी के जोड़े में देखा जा सकता है, जो अपने पति सिद्धार्थ के साथ हाथ मिलाते हुए अपनी चमचमाती हीरे की अंगूठी दिखा रही हैं। इस जोड़े ने कैप्शन में लिखा, "हमेशा के लिए"। भारतीय व्यवसायी विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ ने भी शादी के रिसेप्शन से एक तस्वीर साझा की है, जिसमें नवविवाहित जोड़ा के साथ उनके पीछे मेहमानों को देखा जा सकता है।

जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू