मौसमी बीमारी का प्रकोप; अस्पतालों में लग रही भीड़
इन दिनों गर्मी की सर्दी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। सर्द-गर्म के संपर्क में आने से लोग सर्दी-खांसी से संक्रमित हो रहे है। खासतौर से गले में बनने वाली कफ परेशान कर रहा है। इसी वजह से इन दिनों सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पताल में सर्दी-खांसी के मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे है। वही संक्रमित होने वाले को पूरी तरह से ठीक होने में 10 से 15 दिन तक का समय लग जा रहा है।
मौसमी बीमारी का प्रकोप तो खत्म हो गया है, लेकिन भीषण गर्मी के बीच सर्द-गर्म ने लोगों को दिक्कत बढ़ा दी है। हो यह रहा है कि गर्मी से बेचने के लिए लोग ठंडे पानी और ठंडे पदार्थ का सेवन ज्यादा कर रहे है। ऐसे में गर्म शरीर में ठंडा पदार्थ जाने से शरीर का तापमान एकदम से प्रभावित हो रहा है और लोग गर्मी की सर्दी से संक्रमित हो जा रहे है। इसी वजह से सिम्स और जिला अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में लोग सर्दी-खांसी की शिकायत लेकर पहुंच रहे है।
चिकित्सकों के मुताबिक इस तरह की सर्दी को ठीक होने में समय लगता है और सर्दी से संक्रमित व्यक्ति का कफ ज्यादा बनता है जो उन्हें परेशान करता है। ऐसे में जरूरी है कि धूप से आने के बाद तत्काल पानी व अन्य ठंडे पदार्थ का सेवन न करे, इस तरह की गलती करने की वजह से इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे बचे सर्दी वाले गर्मी से
धूप से आने के बाद तुरंत पानी या अन्य ठंडा पदार्थ का सेवन न करे। धूप से आने के बाद तुरंत कूलर और एसी में न जाए। अत्यधिक ठंडे पानी का सेवन न करें। कसरत आदि करने के बाद तुरंत स्नान न करें।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े