सैमसंग गैलेक्सी एम15 5जी मात्र 11,999 रुपये में उपलब्ध
नई दिल्ली । कामर्शियल साइट अमेज़न पर ब्रांडेड फोन का मेला लगा हुआ है, जहां पर एक से एक फोन पर ऑफर और डिस्काउंट पर लिस्ट किया गया है। जब बात सैमसंग की चल रही हो तो आइए जानते हैं अमेज़न पर मिलने वाले सैमसंग फोन की बेस्ट डील के बारे में।
बैनर से मालूम हुआ है कि सैमसंग गैलेक्सी एम15 5जी को ग्राहक 11,999 रुपये की कीमत पर घर ला सकते हैं। साथ ही ये भी बताया गया है कि इस कीमत के साथ बैंक ऑफर जुड़ा हुआ है। इसके लिए आपको एचडीएफसी या आईसीआईसीआई बैंक कार्ड इस्तेमाल करना होगा। ग्राहक इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी पा सकते हैं। इसे ग्रे, डार्क ब्लू और लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम15 5जी में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ सुपर अमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 90 एचझेड रिफ्रेश रेट, 800 निट्स ब्राइटनेस और एक विज़न बूस्टर मिलता है। ये फोन एंड्रॉयड 13 पर काम करता है।
बता दें कि फोन को पहले कई बार सेल में उपलब्ध कराया जा चुका है और हर बार फोन को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ये फोन ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस है, और इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ चिपसेट दिया जा सकता है। साथ में इसमें 4जीबी रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी मिलती है। कैमरे के तौर पर सैमसंग गैलेक्सी एम15 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा कैमरा सेटअप है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का शूटर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?