निर्दलीय विधायक पीवी अनवर का इस्तीफा
तिरुवनन्तपुरम। केरल के विधायक पीवी अनवर ने सोमवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। वे नीलांबुर सीट से निर्दलीय विधायक थे। अनवर सीपीआई एम के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीएफ के समर्थन से जीते थे। कुछ महीने पहले ही उन्होंने एनडीएफ से समर्थन वापस ले लिया था। वे हाल ही में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। इस्तीफा देने के बाद अनवर ने यह भी कहा कि वे नीलांबुर सीट से उपचुनाव नहीं लड़ेंगे। इस्तीफे की घोषणा के बाद टीएमसी ने उन्हें केरल का राज्य संयोजक बनाने की घोषणा की है।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत