हाथ में होगा नया 20 रुपये का नोट! RBI ने किया जारी, पुराने नोट का क्या होगा?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आधिकारिक रूप से नए डिजाइन वाला 20 रुपये का नोट जारी कर दिया है, जो नई करेंसी सीरीज का हिस्सा होगा. नोट में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, लेकिन इसकी डिजाइन इस तरह रखी गई है कि यह लोगों को पुराने नोट जैसा ही लगे. इस नए नोट का उद्देश्य है कि जनता इसे आसानी से पहचान सके और उसकी सुरक्षा में कोई कमी न आए. इससे नकली नोटों की पहचान आसान होगी और विश्वसनीयता बनी रहेगी.
क्या बदला है नए नोट में?
आरबीआई के मुताबिक, नया नोट हल्के हरे-पीले रंग का होगा और इसका साइज 63mm x 129mm रहेगा. नोट के पिछले हिस्से पर अब कोर्णाक सूर्य मंदिर की जगह एलोरा गुफाओं की तस्वीर होगी, जो यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दिखाती है. इसके अलावा, दोनों तरफ फूलों के पैटर्न में 20 लिखा होगा और यह देवनागरी लिपि में भी दिखाया जाएगा. नोट में माइक्रो लेटरिंग के जरिए RBI, भारत, India और 20 जैसे शब्द भी जोड़े गए हैं.
सामने की तरफ क्या रहेगा?
20 रुपये के नए नोट में महात्मा गांधी की तस्वीर, अशोक स्तंभ का चिन्ह, स्वच्छ भारत अभियान का लोगो, भारतीय भाषाओं में नोट की कीमत बताने वाले, आरबीआई गवर्नर का सिग्नेचर, गारंटी क्लॉज और आरबीआई का लोगो पहले की तरह ही शामिल रहेंगे. आरबीआई ने साफ कहा है कि पुराने 20 के नोट वैध (Legal Tender) बने रहेंगे. उन्हें वापस नहीं लिया जाएगा और वे नए नोटों के साथ-साथ चलन में रहेंगे.
नया नोट क्यों लाया गया?
आरबीआई का उद्देश्य है अधिक सुरक्षित और क्वालिटी वाले नोटों को चलन में लाया जाए, जिससे नकली नोटों की समस्या कम हो सके. इसके साथ ही, डिजाइन के जरिए भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को भी सामने लाया जा रहा है. नया 20 रुपये के नोट को जल्द ही चरणबद्ध तरीके से बाजार में जारी किया जाएगा. बता दे की इससे पहले भी 20 का नोट में बदलाव किया गया था तब 20 के नए नोट को आकार में छोटा कर दिया गया.

पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव