सेमीफाइनल की हार के बाद टूटे राशिद खान,कहा.....
T20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को साउथ अफ्रीका के हाथों 9 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान की टीम साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. अफगानिस्तान 11.5 ओवर में सिर्फ 56 रन पर ढेर हो गई. जवाब में साउथ अफ्रीका ने 8.5 ओवर में ही 60 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस हार के बाद कप्तान राशिद खान समेत टीम के सभी खिलाड़ियों के चेहरे मुरझाए नजर आए. राशिद खान ने कहा कि इस हार को पचा पाना बेहद मुश्किल है.
क्या बोले राशिद?
राशिद खान ने मैच के बाद कहा, 'एक टीम के रूप में हमारे लिये यह कठिन था. हमने बेहतर प्रदर्शन किया होता, लेकिन हालात ने हमारा साथ नहीं दिया. टी20 क्रिकेट यही है, जिसमें आपको हर परिस्थिति के अनुरूप ढलना होता है.' राशिद का मानना है कि उनकी टीम ने इस टूर्नामेंट से काफी कुछ सीखा है. उन्होंने कहा, 'हमारे लिये यह शुरूआत भर है. हमारे भीतर किसी भी टीम को हराने का आत्मविश्वास आ है. हमें प्रोसेस पर ध्यान देना है. हमने यहां से बहुत कुछ सीखा है.'
काफी कुछ सीखा...
राशिद ने अपने खिलाड़ियों की हौसलाफजाई भी की. उन्होंने कहा, 'इस टूर्नामेंट से हम आत्मविश्वास लेकर जा रहे हैं. हमें पता है कि हमारे पास टैलेंट है, लेकिन यहां हमने कठिन और दबाव भरे हालात में खेलना सीखा.' एक टीम के रूप में किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है , यह पूछने पर राशिद ने कहा, 'कुछ सुधार तो करना होगा. खासकर मिडिल ऑर्डर बैटिंग में. अभी तक नतीजे अच्छे रहे हैं, लेकिन हमें बल्लेबाजी में और मेहनत करनी होगी.'
साउथ अफ्रीका को दिया जीत का क्रेडिट
राशिद ने सेमीफाइनल जीतने का क्रेडिट साउथ अफ्रीका को दिया. उन्होंने कहा, 'साउथ अफ्रीका ने बेहतरीन गेंदबाजी की. हमें अपने गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के दम पर टूर्नामेंट में अब तक कामयाबी मिली. अच्छी शुरूआत की जरूरत होती है.' शानदार स्पिन गेंदबाज ने आगे कहा, 'हम बदकिस्मत रहे कि मुजीब को चोट लग गई, लेकिन हमारे तेज गेंदबाजों और मोहम्मद नबी ने भी नयी गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे स्पिनरों का काम आसान हो गया.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव