'मिर्जापुर 3' का दमदार हुआ टीजर जारी, रिलीज डेट भी आई सामने
ओटीटी की सबसे ज्यादा पसंदीद की जाने वाली सीरीज में से एक 'मिर्जापुर' अपनी अगली फ्रेंचाइजी को लेकर हाजिर होने के लिए तैयार है। 'मिर्जापुर 3' का इंतजार कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। इस शो की रिलीज को लेकर हर कोई एक्साइटेड है। मेकर्स ने रिलीज डेट के एलान के बाद इसका दमदार टीजर भी रिलीज कर दिया है।
पहले से भी ज्यादा खास होगी 'मिर्जापुर' की कहानी
'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन में पहले से भी ज्यादा खौफ और भौकाल देखने को मिलने वाला है। सामने आए टीजर ने दर्शकों का दिल और दिमाग झकझोर कर रख दिया है। सीजन 3 के साथ ही कहानी का कैनवास और बड़ा हो गया है। पंकज त्रिपाठी यानी 'कालीन भैया' और 'गुड्डू पंडित' की लड़ाई भी इस सीजन में पहले से ज्यादा खास अंदाज में देखने को मिलेगी।
दमदार टीजर में किरदारों की झलक
सभी की निगाहें इस पर हैं कि 'मिर्जापुर' की कुर्सी पर इस बार कौन बैठेगा। अपना दबदबा कायम रखने के लिए कहानी का हर किरदार नए दांव-पेंच लगाता नजर आएगा। 'जंगली बिल्ली', 'चालाक लोमड़ी' का रास्ता काट पाने में कितनी सफल होंगी, ये तो जुलाई में ही पता चलेगा क्योंकि अगले महीने शो शुरू हो रहा है।
'जंगल में भौकाल मचने वाला है'
मेकर्स ने 'मिर्जापुर 3' के टीजर रिलीज के साथ ही इस बात की हिंट भी दी है कि इस बार का सीजन पहले से ज्यादा मजेदार होगा। सोशल मीडिया पर शेयर किए कैप्शन में लिखा, 'जंगल में भौकाल मचने वाला है।' टीजर रिलीज ने फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है।
इस दिन रिलीज होगा शो
'मिर्जापुर' का तीसरा सीजन 5 जुलाई से शुरू हो रहा है।

असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके