मतदान केंद्रों के लिये मतदान दल रवाना
भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि जिन 9 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में 7 मई को मतदान है, वहां के लिए मतदान दल आज रवाना हो गये हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी को देखते हुए मतदान सामग्री वितरण केन्द्रों में छाया, पानी, दवाइयों के साथ ही आईसीयू भी स्थापित किये गये हैं।
राजन ने बताया कि दतिया, ग्वालियर, सागर, गुना और सीहोर के साथ ही अन्य जिलों में कर्मचारियों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टॉफ के साथ आईसीयू स्थापित किया गया है। ग्वालियर में मतदान दल के सभी सदस्यों को वेलकम और मेडिकल किट भी दी गयी है। इसमें जलजीरा, स्नेक्स, पानी का बोतल और जरूरी दवाइयां है।
राजन ने बताया है कि मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदाताओं को गर्मी में परेशान न होना पड़े, इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर खास इंतजाम किए गये हैं। जिलों में गर्मी को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों पर जलजीरा, आम का पना, छाछ, शरबत, पीने के लिए ठंडा पानी, शामियाना, बैठक व्यवस्था, दवाइयां सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। साथ ही दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाताओं को कतार में खड़ा न होना पड़े, उनका तुरंत मतदान हो जाए, इसकी भी व्यवस्थायें की गई हैं।
सात मई को प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान होगा। इसमें भोपाल सहित, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़ और बैतूल लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं।

केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा