पीएम मोदी ने अब कांग्रेस से मांग ली लिखित में ये गारंटी
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस से लिखित में एक गारंटी मांगी है। गुजरात के बनासकांठा में बुधवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आरक्षण को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधा है। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि वह और उसके सहयोगी दल लिखित में गारंटी दें कि वे यदि सत्ता में आए तो धर्म के आधार पर कभी भी आरक्षण नहीं देंगे।
अपने गृह प्रदेश गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले बनासकांठा जिले के दीसा शहर में रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां तक बोल दिया कि वह और बीजेपी सत्ता में हैं, तब तक एससी, एसटी, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को नौकरियों और शिक्षा में दिए गए आरक्षण की रक्षा की जाएगी।

राहुल गांधी को दी ये चुनौती
प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कि मैं कांग्रेस के शहजादे (राहुल गांधी) के साथ-साथ उनकी पार्टी और उसके समर्थकों को चुनौती देता हूं कि वे ऐलान करें कि कभी भी धर्म के नाम पर आरक्षण का दुरुपयोग नहीं करेंगे।

कांग्रेस पर लगा झूठ फैलाने का आरोप
इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर संविधान को लेकर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बोल दिया कि कांग्रेस झूठ फैला रही है कि हम संविधान बदल देंगे। गौरलतब है कि देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सात मई को होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में लगातार चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं।

स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर