पीके की जन सुराज पार्टी को चुनाव चिन्ह मिला स्कूल बैग
पटना। चुनाव आयोग ने बिहार के चार विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को स्कूल बैग चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया है। पार्टी के राज्य प्रवक्ता संजय कुमार ठाकुर ने इसकी जानकारी दी है।
जन सुराज पार्टी चार सीटों पर उपचुनाव लड़ रही
जन सुराज पार्टी चार सीटों पर उपचुनाव लड़ रही है, जिसमें रामगढ़ से सुशील सिंह कुशवाहा, तरारी से किरण देवी, बेलागंज से मोहम्मद अमजद, और इमामगंज (सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से जितेंद्र पासवान शामिल हैं। इस बीच संजय ठाकुर ने जनता से वोट की अपील करते हुए कहा, कि यह चुनाव चिन्ह पार्टी को मतदाताओं के बीच अपनी पैठ जमाने में मदद करेगा, क्योंकि यह आकांक्षाओं और प्रगति का प्रतीक है, ठीक उसी तरह जैसे एक स्कूल बैग का शिक्षा और विकास से संबंध होता है। बिहार में उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे, और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

अतिक्रमण हटाओ अभियान में बड़ी कार्रवाई
संभावित हिंसा रोकने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती
सिंचाई और पंप कनेक्शन के लिए विशेष वित्तीय सहायता
पीएम सिंचाई योजना समेत 5 योजनाओं पर लगी मुहर
Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम