यात्रीगण कृपया ध्यान दें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 11 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं
रायपुर। रेलवे ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 11 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। ये ट्रेनें 23 सितंबर से 5 अक्टूबर तक विभिन्न तिथियों पर रद्द रहेंगी। दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद डिवीजन में बुनियादी ढांचे के विकास के तहत विजयवाड़ा-काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन के लिए प्री-कमीशनिंग और कमीशनिंग का काम निर्धारित है। नतीजतन, इन 11 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
* रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 07052) 01 और 08 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
* कोरबा-यशवंतपुर वेनगंगा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12252) 29 सितंबर, 03 और 06 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
* कोरबा-कोचुवेली एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22647) 25, 28 सितंबर व 02, 05 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
* कोचुवेली-कोरबा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22648) 23, 26, 30 सितंबर और 03 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
* सिकंदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 07005) 23 व 30 सितंबर को रद्द रहेगी।
* यशवंतपुर–कोरबा वेनगंगा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12251) 27 सितंबर, 01और 04 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
* रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 07006) 26 सितंबर और 03 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
* हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 07051) 28 सितंबर और 05 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
* पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 03253) 23, 25 और 30 सितंबर और 02 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
* हैदराबाद-पटना एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 07255) 25 सितंबर और 02 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
* सिकंदराबाद-पटना एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 07256) 27 सितंबर और 04 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
देर से रवाना होने वाली ट्रेनें
* रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 17006) 06 अक्टूबर को 02 घंटे देरी से रवाना होगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
* दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 17008) 01 अक्टूबर को पेद्दपल्ली-निजामाबाद के रास्ते चलेगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित