व्हाइट हाउस के कार्यक्रमों में खान-पान में शामिल हुई पानीपुरी
भारत में स्ट्रीट फूड की बात करें तो गोलगप्पा को बहुत पसंद किया जाता है। इसे पानीपुरी और पुचका के नाम से भी जाना जाता है। मौजूदा समय में इसे केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है। अमेरिका के व्हाइट हाउस में भी गोलगप्पे की एंट्री हो चुकी है। यहां मेहमानों को गोलगप्पे परोसे जा रहे हैं।पिछले साल इसे कम से कम दो बार परोसा गया है। हाल ही में सोमवार को राष्ट्रपति जो बाइडन ने रोज गार्डेन रिसेप्शन की मेजबानी की। इस दौरान भी गोलगप्पा परोसा गया। इस कार्यक्रम में एशियाई-अमेरिकी और कई भारतीय-अमेरिकी शामिल थे। व्हाइट हाउस में अबतक केवल समोसे ही परोसे जाते थे, लेकिन अब यहां गोलगप्पे की भी एंट्री हो चुकी है।कम्युनिटी नेता अजय जैन भूतोरिया ने कहा, "पिछले साल जब मैं यहां था, तब यहां पानीपुरी परोसा गया था। इस साल भी मैं यहां पानीपुरी ढूंढ रहा था, तभी अचानक एक सर्वर पानीपुरी लेकर आया। यह बहुत अद्भुत था। इसका स्वाद बहुत चटपटा और मसालेदार था। शानदार!"

एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई