"चलें बूथ की ओर" अभियान का पर्यवेक्षण करेंगे अधिकारी
भोपाल : लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत तीसरे और चौथे चरण के 31 जिलों में स्थित प्रत्येक मतदान केन्द्र पर "चलें बूथ की ओर" अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के पालन में "चलें बूथ की ओर" अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों/गतिविधियों के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण के लिये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। राजेश कौल, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विदिशा, भोपाल व बैतूल, मनोज खत्री, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायसेन, खंडवा व बुरहानपुर, विवेक श्रोत्रिय, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बड़वानी, अलीराजपुर व झाबुआ, बसंत कुर्रे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्योपुर, भिंड व दतिया, तरूण राठी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी गुना, अशोकनगर व सागर, प्रमोद शुक्ला, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजगढ़, आगर-मालवा व शाजापुर, निमिषा जायसवाल, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मुरैना, धार व हरदा, सुरभि तिवारी, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उज्जैन, शिवपुरी व खरगौन, संजय कुमार श्रीवास्तव, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ग्वालियर, इंदौर व देवास और राजेश यादव, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीमच, मंदसौर व रतलाम जिले में इस अभियान के अंतर्गत आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों/गतिविधियों का पर्यवेक्षण करेंगे। साथ ही संबंधित जिले के मतदान केन्द्रों का भ्रमण भी करेंगे।

हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट