नेपाल जलमार्ग और रेलवे का करेगा विस्तार, पीएम ओली ने जताई संभावना
काठमांडु। नेपाल के पीएम केपी ओली ने देश के जलमार्ग और रेलवे के विकास और भारत के साथ संपर्क बढ़ाने की संभावनाओं पर जोर दिया है। वार्षिक प्रगति समीक्षा बैठक में ओली ने सिविल सेवकों को भारत की सीमा के पास हनुमान नगर से त्रिवेणी और देवघाट तक स्टीमर सेवाओं को चलाने के लिए एक प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। उन्होंने कहा कि नेपाल में 1970 से स्टीमर सेवाओं की अनुमति देने वाला कानून होने के बावजूद बुनियादी ढांचे का इस्तेमाल नहीं किया गया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
ओली ने कहा कि हनुमान नगर में एक बंदरगाह, एक सीमा शुल्क कार्यालय और वीजा केंद्र बनाया जाना चाहिए। जलमार्गों के अतिरिक्त ओली ने नेपाल की रेल सेवाओं के विस्तार की जरुरतों पर बल दिया और मौजूदा जनकपुर-कुर्था रेलवे लाइन में दो रेलवे लाइनें जोड़ने का आह्वान किया।

चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक