नेताओं से जनहित के मुद्दों पर होंगे सवाल....
इंदौर के मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर वोटरों के बीच जा रहे हैं। इसी के तहत सुबह चाय पर चर्चा की जाएगी। फिर दोपहर को मतदाताओं के मन की बात जानने की कोशिश की जाएगी। राजनीतिक दलों के नेताओं से सवाल-जवाब होंगे। वहीं, रात 10 बजे इंदौर के ठिए पर लोगों से चर्चा होगी।
हर दिन जानेंगे नई लोकसभा सीट का मिजाज
इस दौरान उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चाय पर चर्चा होगी। अनौपचारिक बातचीत में जनता के मुद्दों, उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। हम युवाओं के बीच जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं और उम्मीदों पर चर्चा करेंगे। नए भारत के नए मतदाताओं की सपनों की उड़ान को पंख कैसे लगेंगे, इस पर भी चर्चा करेंगे।
इंदौर लोकसभा सीट
इंदौर लोकसभा सीट बीजेपी का गढ़ माना जाता है। सुमित्रा महाजन यहां से नौ बार सांसद रही हैं। बीजेपी ने इस बार वर्तमान सांसद शंकर लालवानी को फिर से मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने अक्षय कांति बम पर दांव लगाया था, लेकिन नाम वापसी के दिन उन्होंने अपना पर्चा वापस ले लिया और बीजेपी में शामिल हो गए। इस घटनाक्रम से पूरे देश में इंदौर का चर्चा हुई थी। यहां 13 मई को मतदान होगा।

‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान