खड़गे का हमला: PM मोदी के बयान पर बीजेपी को बताया आतंकियों की पार्टी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने बीजेपी को आतंकवादियों की पार्टी बताई है. खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा कांग्रेस को शहरी नक्सल पार्टी बताते हैं. लेकिन क्या वो खुद अपनी पार्टी को देखें हैं. उनकी अपनी पार्टी क्या है?
उन्होंने कहा कि बीजेपी आतंकवादियों की पार्टी है, जो लिंचिंग करती है. उन्होंने पीएम मोदी के बयानों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें इस तरह के आरोप लगाने के कोई अधिकार नहीं है. पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के विदर्भ में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी को शहरी नक्सलियों का समूह बताया था.
पीएम मोदी ने क्या कहा था
पीएम मोदी ने 5 अक्टूबर को विदर्भ क्षेत्र में वाशिम के पास एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस को शहरी नक्सलियों के एक समूह द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से पार्टी के खतरनाक एजेंडों को हराने के लिए एकत्रित होने की अपील की थी. उन्होंनें यह भी कहा था कि अगर हम एक साथ आते हैं तो उनका देश को विभाजित करने का एजेंडा फेल हा जाएगा. उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस उनसभी लोगों के साथ खड़ी है जो देश के लिए अच्छा नहीं चाहते हैं. साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि कांग्रेस पार्टी गरीबों और दलितों को हमेशा गरीब ही रखना चाहती है, कांग्रेस के इन सभी मंसूबे के बारे में आप सबको पता होना चाहिए. इसलिए आपसब कांग्रेस से सावधान रहें.
हरियाणा जीत का जश्न
पीएम मोदी ने 9 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव के जीत का जश्न मनाते हुए फिर से एक बार कांग्रेस पार्टी को शहरी नक्सलियों की पार्टी बताया था. उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनावों में भाजपा की जीत देश के मूड का नतीजा है. लोगों ने दिखा दिया है कि वे कांग्रेस और “शहरी नक्सलियों” द्वारा रची जा रही साजिशों के शिकार नही्ं होंगे.

Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
महापंचायत से पहले बयानबाजी, कृषि ज्ञान पर उठे सवाल
Rani Durgavati Yojana: क्या है रानी दुर्गावती योजना? बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, बजट में ऐलान
CG Budget 2026: बजट में महतारी वंदन योजना के लिए बड़ा ऐलान, 250 महतारी सदन बनेंगे, इतने हजार करोड़ रुपये का प्रावधान
Bhojshala Case: ‘मंदिर के हिस्सों का इस्तेमाल कर बनाई गई मस्जिद…’, ASI रिपोर्ट में बड़ा दावा, 16 मार्च को हाई कोर्ट में अगली सुनवाई