करण जौहर ने की फिल्म 'चंदू चैंपियन' में कार्तिक आर्यन के लुक की तारीफ
इन दिनों पूरा सोशल मीडिया कार्तिक आर्यन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'चंदू चैंपियन' की वाहवाही से भरा हुआ है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की मेहनत साफ नजर आ रही है। कार्तिक ने हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कार्तिक के लुक की जमकर तारीफ हो रही है। अब मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया है। इस ट्रेलर की सबसे खास बात है कार्तिक का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन। इस ट्रेलर में कार्तिक का लुक जबरदस्त लग रहा है। इसी कड़ी में निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी जुड़ गए हैं। करण ने कार्तिक की जमकर तारीफ की है।
करण ने की कार्तिक की तारीफ
जब से निर्देशक कबीर खान कि फिल्म 'चंदू चैंपियन' का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया गया है, तभी से इस फिल्म में कार्तिक के लुक की हर जगह तारीफ हो रही है। कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस फिल्म में कार्तिक की जमकर तारीफ की है। अब करण जौहर ने कार्तिक की जमकर तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। करण ने लिखा, ''इस फिल्म की सच्ची कहानी के हर एक फ्रेम में खून पसीना और आंसू साफ दिखाई दे रहे हैं। कार्तिक आर्यन, कबीर खान और नाडियाडवाला ग्रैंडसन को मेरा बहुत सारा प्यार और साथ ही फिल्म को बड़ी सफलता हासिल हो।''
'चंदू चैंपियन'
करण से पहले कैटरीना कैफ भी 'चंदू चैंपियन' में कार्तिक की लुक की जमकर तारीफ कर चुकी हैं। कार्तिक की फिल्म 'चंदू चैंपियन' की कहानी 1972 में भारत को पैरालंपिक में स्वर्णपदक दिलाने वाले तैराक मुरलीकांत पेटकर पर आधारित है। इस फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कार्तिक की आने वाली फिल्म
कार्तिक जल्द ही 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगे। इस फिल्म में कार्तिक के साथ 'एनिमल' फेम तृप्ति डिमरी भी नजर आएंगी।

धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड