जूही चावला ने दिया शाहरुख खान की हेल्थ पर अपडेट, कहा.....
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की अहमदाबाद के केडी अस्पताल में एडमिट हैं. शाहरुख खान की लू लगने और डिहाईड्रेशन की वजह से तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं अब शाहरुख खान की हेल्थ पर अपडेट जूही चावला ने दिया है. जूही चावला ने हाल ही में बातचीत में शाहरुख की तबीयत के बारे में बताया है.
जूही ने दिया शाहरुख की हेल्थ पर अपडेट
जूही चावला ने शाहरुख खान की हेल्थ पर बात की है. जूही चावला ने अपडेट शेयर करते हुए कहा- शाहरुख बीती रात से ठीक महसूस नहीं कर रहे थे, लेकिन उनकी देखभाल की जा रही है और आज शाम से वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं. भगवान की इच्छा है, वह जल्द ही उठकर वीकेंड पर स्टैंड्स में खड़े फाइनल खेल रही टीम को चियर करते नजर आएंगे.
गौरी खान भी शाहरुख खान के साथ मौजूद
गौरी खान नीले रंग की गाड़ी से उतरकर अस्पताल जाती दिख रही थीं. गौरी खान के साथ उनके बॉडीगार्ड भी दिख रहे थे. गौरी खान से पहले जूही चावला का भी वीडियो सोशल मीडिया पर आया था, वह भी किंग खान का हालचाल लेने पहुंची थीं.
शाहरुख खान को क्या हुआ था?
अहमदाबाद में केकेआर के मैच के बाद शाहरुख खान ठीक महसूस नहीं कर रहे थे. कहा जा रहा है कि उन्हें तेज गर्मी की वजह से लू लग गई थी और डिहाइड्रेशन हो गया था. जिसके बाद उन्हें बुधवार की दोपहर 2 बजे अस्पताल में एडमिट कराया गया था.

जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू