जेपी नड्डा ने अधिकारियों के साथ फिर से की बैठक
नई सरकार बनने के बाद महत्वपूर्ण विभागों में तुरंत उठाए जाने वाले कदमों के लिए 100 दिन के एजेंडे के शीघ्र क्रियान्वयन पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का पदभार संभालने के बाद अधिकारियों से बातचीत की। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को पहले 100 दिनों के एजेंडे पर पूरी गंभीरता के साथ काम करने को कहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जेपी नड्डा ने 100 दिन के एजेंडे पर अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा की। बता दें, एजेंडे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य दावा विनिमय, तंबाकू के इस्तेमाल के खिलाफ विशेष अभियान, एनसीडी के खिलाफ एक राष्ट्रीय अभियान, बच्चों के लिए टीकाकरण के पंजीकरण के लिए आरोग्य मैत्री क्यूब्स, भीष्म, यू-विन पोर्टल को शुरू करना शामिल है।
इससे पहले हुई बैठक में आयुष्मान योजना पर चर्चा हुई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय इस समय देश में कई बड़ी योजनाओं को लागू करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। साथ ही आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ाने की भी तैयारी है। 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाने की एक बड़ी योजना है और बताया जा रहा है कि पहली बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने इस संबंध में भी चर्चा की है। आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। अब इस योजना का दायरा बढ़ाकर 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। 70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें भी 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।’ जनऔषधि केंद्रों पर 80 पर्सेंट डिस्काउंट के साथ सस्ती दवाएं मिलती रहेंगी, इन केंद्रों का विस्तार होगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव