अश्विन के रिटायरमेंट पर जडेजा का इमोशनल बयान, कहा- उनकी कमी महसूस होगी
Ravindra Jadeja on Ravichandran Ashwin Retirement: रविचंद्रन अश्विन की रिटायरमेंट के बाद उनके जोड़ीदार रवींद्र जडेजा का पहला बयान सामने आया है. जडेजा का कहना है कि अश्विन उनके मेंटॉर की तरह रहे और उनकी अवश्य ही याद आएगी. जडेजा ने साथ ही यह भी कहा कि टीम को अश्विन को भुलाकर आगे बढ़ना होगा. बता दें कि अश्विन और जडेजा 58 टेस्ट मैचों में एक साथ खेले, जिनमें दोनों ने मिलकर 587 विकेट लिए थे. दोनों की इस जोड़ी ने कई बार बैट से योगदान देते हुए भी भारतीय टीम को जीत दिलाई है.
BCCI द्वारा जारी किए गए वीडियो में रवींद्र जडेजा ने अश्विन को याद करते हुए कहा, "अश्विन मेरे साथ एक ऑन-फील्ड मेंटॉर की तरह खेले. वो कई सालों तक मेरे बॉलिंग पार्टनर रहे, हमने ग्राउंड की कंडीशन, मैच के हालात और बल्लेबाजों के खिलाफ प्लान भी एक-दूसरे के साथ साझा किए. मुझे ये सभी बातें बहुत याद आएंगी. उम्मीद है कि टीम को उनकी जगह कोई अच्छा गेंदबाज मिले, जो स्पिन बॉलिंग के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी योगदान दे."
अश्विन को भुलाना होगा...
रवींद्र जडेजा ने आगे यह भी कहा कि भारतीय टीम को रविचंद्रन अश्विन को भुलाकर आगे बढ़ना होगा. उन्होंने कहा, "हमें अश्विन को भुलाकर आगे बढ़ना होगा. भारत में ऐसा नहीं है कि आपको अश्विन का रिप्लेसमेंट नहीं मिल पाएगा. सब जानते हैं कि कोई ना कोई खिलाड़ी जरूर उनकी जगह लेगा. यह युवाओं के लिए भी एक खास अवसर होगा जो टीम में आकर खुद को साबित कर सकते हैं."
आंकड़े बताते हैं कि अश्विन को भारतीय क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में से एक के रूप में याद किया जाएगा. उनका रिप्लेसमेंट ढूंढना आसान नहीं होगा क्योंकि उन्होंने दुनिया के अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के पसीने छुड़ाए और इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 735 विकेट लिए थे. वहीं टेस्ट करियर में 537 विकेटों के योगदान की भरपाई करना भी किसी के लिए आसान नहीं होगा.

ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर