इजराइल का उत्तरी गाजा पर हवाई हमला, 30 लोगों की मौत
बेरुत । इजराइल ने उत्तरी गाजा में फिर राकेट दागे हैं। फिलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने दावा किया है कि इजराइल द्वारा गाजा में किये गए हवाई हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार तड़के हुए हमले में गाजा पट्टी में चार बच्चों और दो महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सोमवार देर रात के हमले में बेत लहिया शहर में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। इजराइल करीब एक महीने से बड़े पैमाने पर उत्तरी गाजा को निशाना बना रहा है और उसने बेत लहिया, नजदीकी शहर बेत हुनान और शहरी जाबलिया शरणार्थी शिविर को पूरी तरह से खाली करने की चेतावनी दी है। उसने पिछले एक महीने से लगभग न के बराबर मानवीय सहायता पहुंचाने की अनुमति दी है। हताहतों को नजदीकी अस्पताल में लाया गया। अस्पताल के निदेशक हुस्साम अबू सफिया ने बताया कि सोमवार को बेत लहिया शहर की इमारत पर इजराइल ने हमला किया जिसमें कई परिवार शरण लिये हुए थे। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय की आपात सेवा द्वारा जारी मृतकों की सूची में आठ महिलाएं और छह बच्चे शामिल हैं। इजराइल की सेना की ओर से इस मामले में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय