ईशा अंबानी को 'आइकन ऑफ द ईयर अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया
ईशा अंबानी बिजनेस के साथ-साथ स्टाइल स्टेटमेंट में भी किसी से कम नहीं हैं। अक्सर हाई प्रोफाइल पार्टियों में वह जबरदस्त तरीके से तैयार होकर आती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस और स्टार वाइव्स के साथ ही लोग उनके फैशन सेंस के बारे में बात करना नहीं भूलते। हाल ही में मुंबई में आयोजित हार्पर बाजार वूमन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2024 में उन्हें प्रतिष्ठित आइकॉन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह इवेंट फिल्म, टेलीविजन, कला, संस्कृति और साहित्य की दुनिया की प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित करने के लिए रखा गया था। इस ग्रैंड इवेंट में ईशा अंबानी के अलावा शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की पत्नी गौरी नजर आईं। साथ ही अन्नया पांडे और कृति सेनन जैसे सितारों ने भी शिरकत की।
ईशा के लुक ने लूटी वाहवाही
इस इवेंट में ईशा अंबानी को सम्मानित किया गया। उन्होंने जैसे ही स्टेज पर एंट्री ली, सबकी नजर उनके आउटफिट पर पड़ी, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। ईशा ने इस खास मौके पर Schiaparelli की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी, जो काफी अट्रैक्टिव लग रही थी। उन्होंने व्हाइट और ब्लैक कलर के कॉम्बिनेशन की ड्रेस पहनी थी, जिसमें गोल्डन कलर का टच था।
अपनी ड्रेस के साथ उन्होंने हल्का हैवी मेकअप और कम से कम ज्वेलरी कैरी की थी। ईशा ने बालों को खुला रखा, जो उन्हें क्लासी और ट्रेंडी लुक दे रहा था। इस स्टाइल स्टेटमेंट से ईशा ने एक बार फिर यह साबित किया कि बी टाउन स्टार्स के बीच भी उनका फैशन किसी से कम नहीं है।
मौजूद रहे ये कलाकार
इस इवेंट में कई सितारे मौजूद रहे, जिसमें से एक 'दो पत्ती' एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) रहीं। एक्टिंग के साथ-साथ वह बिजनेस में भी कदम रख चुकी हैं। उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस- ब्लू बटरफ्लाई है, जिसकी 'दो पत्ती' पहली फिल्म है। इस इवेंट में उन्होंने महिलाओं के बिजनेस में अहम जिम्मेदारी निभाने पर बात की। बता दें कि ब्लू बटरफ्लाई से पहले कृति स्किन केयर ब्रांड हायफन को लॉन्च कर चुकी हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित