भारतीय टीम दो समूह में टी20 वर्ल्ड कप के लिए होगी रवाना
टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम दो समूहों में रवाना होगी। पहले समूह में वह खिलाड़ी होंगे, जिनकी फ्रेंचाइजी आईपीएल के प्लेऑफ में नहीं पहुंचेगी, जबकि दूसरा समूह 26 मई को आईपीएल फाइनल के तुरंत बाद रवाना होगा।
टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत 2 जून से होगी। मुंबई इंडियंस व पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह व सूर्यकुमार यादव और अर्शदीप सिंह 24 मई को विश्व कप के लिए रवाना होंगे।
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल भी रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल हैं और वह भी पहले समूह में रवाना हो सकते हैं। इसी तरह अगर आरसीबी भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाती है तो विराट कोहली और मोहम्मद सिराज भी 24 को ही रवाना होंगे।
राजस्थान रॉयल्स और केकेआर का प्लेऑफ में जाना तय है। ऐसे में संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, रिंकू सिंह दूसरे समूह में 26 के बाद रवाना होंगे। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ करेगी। इसके बाद 9 मई को भारत का मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से न्यूयॉर्क में होगा।

केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा