अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति पर लॉटरी टिकट चोरी का आरोप
न्यूयॉर्क। भारतीय मूल के व्यक्ति पर न्यूयॉर्क में 10 लाख डॉलर के जीते हुए लॉटरी टिकट को जालसाजी से हड़पने का आरोप है। रदरफोर्ड काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि मीर पटेल (23) को सोमवार को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। टिकट खरीदने वाले को उसके जीतने की जानकारी दे दी गई है। लॉटरी टिकट की कथित तौर पर चोरी टेनसी स्टेट के मुर्फ्रीसबोरो में पेट्रोल पंप में हुई थी, जहां पटेल काम करता था। एक समाचार पत्र के अनुसार, जब लॉटरी टिकट खरीदने वाले व्यक्ति ने उससे स्कैन करके यह जांचने के लिए कहा कि कुछ जीता है या नहीं, तो उसने कथित तौर पर कहा कि बहुत कम राशि जीती है। जिसके बाद उसने ग्राहक को कम राशि दे दी और और कूड़े में फेंक दिया। रिपोर्ट के अनुसार, जब वह व्यक्ति स्टोर से चला गया तो पटेल ने लॉटरी के टिकट को कूड़ेदान से बाहर निकाला। छिपे हुए हिस्से को खरोंच कर टिकट पर लिखी जीत की राशि ढूंढी और उसे लॉटरी दफ्तर ले गया लेकिन कर्मचारियों को कुछ संदेह हुआ।जांचकर्ता विक डोनोहो के अनुसार, लॉटरी के जांचकर्ताओं ने पेट्रोल पंप के कैमरों में लगे वीडियो फुटेज लिए। जिसमें दिखाया गया है कि वह कूड़ेदान से टिकट उठाता है और टिकट के सामने वाले हिस्से को खरोंचने के बाद स्टोर में जश्न मनाता है।

निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?