हैदराबाद के अभिषेक-ट्रेविस ने किया शानदार प्रदर्शन, बल्ले से मचाया धमाल
आईपीएल 2024 में पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद कमाल का प्रदर्शन करते हुए जमकर महफिल लूट रही हैं। हैदराबाद की टीम के शानदार प्रदर्शन के पीछे 'जय-वीरू' की जोड़ी का अहम हाथ है।
हैदराबाद की टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड मौजूदा सीजन में बल्ले से धमाल मचा रहे हैं। आईपीएल 2024 के 57वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने घर में लखनऊ सुपर जायंट्स को 10 विकेट से हराया।
आईपीएल के इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद पहली टीम बनी हैं, जिसने बिना कोई विकेट गंवाए मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। लखनऊ के खिलाफ अभिषेक और ट्रेविस के बीच शानदार साझेदारी भी बनी और इन दोनों ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 165 रन का स्कोर बनाया
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग का फैसला किया था, लेकिन यह फैसला उनके पक्ष में नहीं रहा। लखनऊ की टीम बैटिंग में बुरी तरह से संघर्ष करती हुई दिखी। टीम ने 12वें ओवर तक सिर्फ 64 रन बना पाई थी और हैदराबाद की टीम को 4 सफलता मिली थी। इसके बाद आयुष बदोनी और निकोलस पूरन के बीच 99 रन की अटूट साझेदारी बनी और इस तरह स्कोर 165 रन पहुंच पाने में सफल हुआ।

Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष