आइवरी कोस्ट में भीषण सड़क दुर्घटना, 26 लोगों की हुई मौत
यामोसुक्रो । आइवरी कोस्ट में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 26 लोगों की मौत हुई और 28 अन्य घायल हो गए। यह हादसा ब्रोकोआ गांव के पास हुआ, जहां दो बसों की आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लग गई। परिवहन मंत्रालय के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि मरने वालों में से दस लोग टक्कर के बाद बस में लगी आग में झुलस गए। मंत्रालय ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और त्रासदी के मद्देनजर नागरिकों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने और अधिक सतर्क रहने की अपील की है।
आइवरी कोस्ट में खस्ताहाल सड़कों और लापरवाही से वाहन चलाने की वजह से सड़क दुर्घटनाएं आम हैं। परिवहन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में 1,000 से अधिक लोग मारे जाते हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि