हिजबुल्ला ने ली नेतन्याहू के घर पर ड्रोन अटैक की जिम्मेदारी
लेबनान । हिजबुल्ला ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर ड्रोन अटैक की जिम्मेदारी ली है। आतंकी संगठन ने कहा है कि हम नेतन्याहू को निशाना बनाने वाले ड्रोन ऑपरेशन की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। बता दें कि इस्राइली पीएम के घर पर हमला तब हुआ था जब हिजबुल्ला ने इस्राइली क्षेत्र में गाइडेड मिसाइलों और विस्फोटक ड्रोनों को तैनात करके तनाव बढ़ाने की कसम खाई। बीते शनिवार को लेबनान से नेतन्याहू के आवास पर ड्रोन हमला किया गया था।
इस हमले के बाद इस्राइली प्रधानमंत्री ने हिजबुल्ला को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। इस्राइली प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कह था कि ईरान के प्रॉक्सी हिजबुल्ला ने मेरी और मेरी पत्नी की हत्या का प्रयास करके गंभीर गलती की है। उनका यह प्रयास मुझे और इस्राइल को उसका भविष्य सुरक्षित रखने को लेकर हमारे दुश्मनों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने से रोक नहीं सकते।
नेतन्याहू ने लिखा था, मैं ईरान और उसकी सहयोगियों से कहना चाहता हूं कि जो भी इस्राइल के नागरिकों को नुकसान पहुंचाएगा उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा, आतंकवादियों और उन्हें भेजने वालों को मारना जारी रखेंगे। हम गाजा से बंधक अपने नागरिकों को वापस लाएंगे। उन्होंने कहा कि इस्राइल इस युद्ध के उद्देश्यों को पूरा करने और हमारी भावी पीढ़ियों के लिए हमारे क्षेत्र में सुरक्षा को चाकचौबंद करेंगे।

Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा