ग्रीनपैनल का शेयर ब्रोकरेज फर्म नुवामा के रडार पर
मुंबई । प्लाईबोर्ड वूड और लेमिनेट्स बनाने वाली कंपनी ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज का शेयर ब्रोकरेज फर्म नुवामा के रडार पर आ गया है। नुवामा ने स्टॉक पर खरीदारी की सलाह दी है। साथ ही अगले 12 महीने के नजरिए से 453 रुपये प्रति शेयर टारगेट प्राइस रखा है। सोमवार को यह स्टॉक 394 पर सेटल हुआ था। इस तरह यह शेयर मौजूदा भाव से अगले एक साल में करीब 15 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है। अगर यह स्टॉक ब्रोकरेज के तय टारगेट को छूता है, तो यह अपने अब तक के 450 रुपए के बाजार के उच्च स्तर को पार कर नया ऑलटाइम हाई बना लेगा। पिछले दो सालों में प्लाइवुड सेगमेंट का प्रदर्शन कमजोर रहा है, लेकिन अब कंपनी इसे सुधारने पर काम कर रही है। ग्रीनपैनल ने एमडीएफ और प्लाइवुड की बिक्री टीमों को एक कर दिया है, जिससे लागत कम हो और बिक्री बेहतर हो सके। यह सेगमेंट कंपनी के रेवेन्यू और मुनाफे में योगदान देने के साथ-साथ उसके पोर्टफोलियो को भी मजबूत करेगा। कंपनी ने फैसला किया है कि नए प्लांट की क्षमता तब ही बढ़ाई जाएगी, जब इसका उपयोग 85 फीसदी से ज्यादा होगा।

ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर