फेसबुक पर दोस्ती, होटल में किया बलात्कार, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुर । सरकण्डा पुलिस ने शादी का झांसा देकर पीडि़ता से शारीरिक संबंध बनाने वाले को पकड़ा है। दोनों का परिचय फेसबुक से हुआ था। आरोपी ने पीडि़ता को विश्वास में लेकर ओयो हॉटल में जबरन शारीरिक संबंध बनाया। शिकायत के बाद महज कुछ घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। आरोपी का नाम गौकरण साहू है। बहतराई का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराया कि बहतराई निवासी गौकरण साहू से उसका परिचय फेसबुक के माध्यम से हुआ। धीरे-धीरे बातचीत दोस्ती में बदल गई। एक दिन गोकरन ने कहा कि वह शादी करना चाहता है। उसने वादा किया की पत्नी बनाकर प्यार से रखेगा। गौकरण ने 15 जुलाई 2023 को अशोक नगर स्थित ओयो होटल में मिलने के लिए बुलाया। होटल रूम में लेकर गया और शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी ने 23. मार्च 2024 तक लगातार अलग-अलग स्थानों में शारीरिक संबंध बनाया ।अब शादी से इनकार कर दिया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विवेचना में शामिल किया। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का आदेश दिया। थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम ने आरोपी गौकरण साहू को महज 3 घंटों के भीतर धर दबोचा।गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट