पंकज त्रिपाठी की सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' के चौथे सीजन का हुआ एलान
हॉटस्टार की चर्चित सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' के पिछले तीन सीजन दर्शकों के बीच खूब पसंद किए गए। अब इसका चौथ सीजन आ रहा है। सीरीज के चौथे सीजन का एलान आज शुक्रवार को हो गया है। हॉटस्टार ने एनाउंसमेंट वीडियो जारी की है।
हॉस्टार के एक्स हैंडल से जारी किए गए वीडियो में कोर्ट का नजारा है। वकील बने पंकज त्रिपाठी कहते हैं, 'मशहूर चिकित्सक....' इसके बाद वे दर्शकों की तरफ देखते हुए कहते हैं, 'कोर्ट जारी है, जाइए।' फिर कहते हैं, 'रुकिए, हम आ रहे हैं, वहां देखिएगा इत्मिनान से और जाइए।' इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'कोर्ट जारी है और नए सीजन की तैयारी है भी। आ रहे हैं माधव मिश्रा।'
सीरीज का निर्देशन रोहन सिप्पी कर रहे हैं। इसे बीबीसी स्टूडियोज इंडिया के साथ मिलकर अप्लॉज एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेगा। सीरीज का नया सीजन जल्द ही डिज्नी हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। दर्शकों की इस पसंदीदा सीरीज में माधव मिश्रा (पंकज त्रिपाठी) एक बार फिर लौट रहे हैं। पंकज त्रिपाठी ने इस सीरीज में अपने किरदार के बारे में बात की।
अभिनेता ने कहा, 'ऑनस्क्रीन मशहूर वकीलों की लिस्ट में मुझे लगता है कि माधव मिश्रा ने भी 'क्रिमिनल जस्टिस' के जरिए अपनी जगह बनाई है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि सीरीज में माधव का किरदार मुझसे कितना मिलता है। उसकी हर जीत और हर हार मुझे अपनी सी लगती है।
अब हम 'क्रिमिनल जस्टिस' का चौथा सीजन लेकर आ रहे हैं। इसमें हम माधव मिश्रा के जीवन और जटिल मामलों को आसानी और स्थिरता के साथ पेश करने की काबिलियत से रूबरू कराएंगे। मैं इस सीरीज को लेकर बेहद उत्साहित हूं। उम्मीद है कि दर्शक इस सीजन को भी पहले की तरह ही प्यार देना जारी रखेंगे'।

बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला