मशहूर वुलर झील विदेशी पक्षियों से हुई गुलजार
श्रीनगर। कश्मीर में शीतलहर तेज हो गई है। इस बीच मशहूर वुलर झील ने सर्दियों की रौनक वापस बढ़ गई है। ठंड बढ़ते ही हजारों प्रवासी पक्षी पहुंच गए हैं, जिससे यह इलाका पक्षी प्रेमियों और प्रकृति के चाहने वालों के लिए अद्भुत बन गया है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से हजारों प्रवासी पक्षी कश्मीर के जलाशयों की ओर पहुंच रहे हैं और मशहूर वुलर झील इन विदेशी पक्षियों से भरी हुई है। झील में पक्षियों के झुंड पानी में उतरते, गोते लगाकर उड़ान भरते दिखाई दे रहे हैं। वुलर कंजर्वेशन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी के अधिकारी शोएब मकबूल बताते हैं कि इन दिनों झील के अलग‑अलग हिस्सों में हजारों प्रवासी पक्षी देखे जा सकते हैं।
मकबूल, जो लगातार पक्षियों के आगमन का दस्तावेज आदि तैयार कर रहे हैं, वे बताते हैं कि ये परिंदे साफ और शांत इलाकों को पसंद करते हैं, जहां सूक्ष्म जीव और छोटी मछलियां भरपूर हों। कीचड़ हटाए गए हिस्सों में सालभर पानी रहता है, जिससे अलग‑अलग प्रजातियों के लिए अनुकूल माहौल बनता है।
इनदिनों पूरे कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी है। कश्मीर में हर जगह पर रात का तापमान शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। यहां तापमान शून्य से 4 डिग्री तक नीचे चला गया था।

सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें