चुनाव आयोग ने TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को दी सख्त चेतावनी
चुनाव आयोग ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर टिप्पणी के लिए तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को चेतावनी जारी की। चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को भविष्य में अपने सार्वजनिक बयानों में सावधान रहने के लिए आगाह किया।
इससे पहले चंद्रबाबू नायडू ने तनाकु में कहा था कि जगन रेड्डी एक झूठा आदमी है, कोई सामान्य झूठा आदमी नहीं, बल्कि एक बड़ा घोटालेबाज है। वहीं, पेडाना में चंद्रबाबू नायडू ने जगन रेड्डी पर निशाना साधते हुए कहा था कि भगवान श्री राम ने रावणासुर का वध किया, आप लोगों को क्या करना है, आप राक्षस जगन का क्या करेंगे?
चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश के डीजीपी को हटाया
आंध्र प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एमएन हरेंधीरा प्रसाद ने बताया कि आयोग ने आंध्र प्रदेश के डीजीपी केवी राजेंद्रनाथ रेड्डी को हटाकर हरीश कुमार गुप्ता को नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। आयोग ने 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गुप्ता को तुरंत कार्यभार संभालने और इस बाबत एक अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष