दुर्ग पुलिस ने निकला फ्लेग मार्च...
दुर्ग। लोकसभा निवार्चन मतदान तिथि 7 मई को दृष्टिगत रखते हुये जिले में शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न कराये जाने, लोगों को बिना किसी भय के मतदान करने हेतु जागरूक करने, आदतन अपराधियों, गुण्डे बदमाशों पर नकेल कसने के उद्देश्य से कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन में दुर्ग, मोहन नगर, सुपेला, वैशाली नगर, छावनी, एवं खुर्सीपार थाना के महत्वपूर्ण स्थलों, रेल्वे स्टेशन पावर हाउस आदि क्षेत्रों में पुलिस, प्रशासनिक, पैरा मिलेदी फोर्स के अधिकारियों एवं जिला पुलिस बल, पैरा मिलेट्टी फोर्स के सैड़कों जवानों के साथ फ्लेग मार्च किया गया । दुर्ग में पुलिस लाईन दुर्ग से फ्लेग मार्च प्रारंभ किया गया जो पटेल चौक, सदर मार्केट, गवली पारा, चण्डी मंदिर, होटल मान, तकियापारा, शिवम, अग्रसेन चौक, ग्रीन चौक, राजेन्द्र पार्क चौक, मालवीय नगर चौक, उतई रोड (गांधी प्रतिमा), पुलिस लाईन में जाकर समाप्त हुयी। भिलाई में पुलिस कण्ट्रोल रूम से फ्लेग मार्च प्रारंभ होकर सुपेला चौक, लक्ष्मी मार्केट, गदा चौक, वैशाली नगर, रामनगर, मुक्तिधाम्, वृन्दानगर, 18 नम्बर रोड, मिलन चौक, अन्ना चौक, गांधी चौक, केम्प-2, प्रकाश बेकरी, अहमद नगर, जलेबी चौक, जवाहर मार्केट, नंदिनी रोड, गौतम नगर, शिवालय, पोस्ट आफिस, एमपीआर रोड, श्रीराम चौक, सुभाष मार्केट, असरफी मस्जिद, केनाल रोड, न्यू खुर्सीपार, लाल मैदान छावनी में फ्लेग मार्च किया गया। इस दौरान आमजनों से बिना किसी भय के मतदान किये जाने हेतु जागरूक किया गया एवं क्षेत्र के आदतन बदमाशों, गुण्डे बदमाशों की भी खबर ली गयी। इसी प्रकार रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड की बारीकी से चेकिंग की गयी, संदिग्ध लोगों से पूछताछ किया गया। होटल, लॉज संचालकों को संदिग्ध व्यक्तियों के निवास करने की सूचना तत्काल संबंधित थाना को दिये जाने हेतु हिदायत दिया गया।

स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर