निर्वाचन कार्य बाधित करने के कारण अशोक नगर के जिला कोषालय अधिकारी निलंबित
भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन के निर्देश पर कमिश्नर ग्वालियर डॉ. सुदाम खाड़े ने जिला कोषालय अधिकारी अशोकनगर जितेन्द्र कुमार आर्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आर्य को भारत निर्वाचन आयोग, राज्य शासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों व निर्देशों की अवहेलना कर निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में स्वेच्छाचारिता और लापरवाहीपूर्वक कार्य किए जाने के कारण निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में जिला कोषालय अधिकारी का मुख्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अशोकनगर रहेगा तथा उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। जिला कोषालय अधिकारी का प्रभार जिला पेंशन अधिकारी अशोकनगर रविन्द्र सूर्यवंशी को दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर अशोकनगर ने कमिश्नर ग्वालियर को प्रतिवेदन देकर अवगत कराया था कि जिला कोषालय अधिकारी अशोकनगर द्वारा निर्वाचन आयोग के नियम निर्देशों का पालन न करते हुए अत्यावश्यक सेवाओं में रत् व्यक्तियों द्वारा मतदान के उपरांत उनकी मत पेटी (बॉक्स) रखने में अनावश्यक विलंब किया गया। साथ ही निर्वाचन अधिकारियों से अर्नगल वार्तालाप भी किया गया। कलेक्टर अशोक नगर ने कमिश्नर ग्वालियर को जिला कोषालय अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की संस्तुति की थी।

स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर