6 देशों के प्रतिनिधिमंडल ने बीडी शर्मा से भाजपा प्रदेश कार्यालय में की मुलाकात
भोपाल। छह देशों के राजनीतिक दलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद बीडी शर्मा से भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुलाकात की। यह मुलाकात एक अभियान के तहत की गई है। इस दौरान विदेशी प्रतिनिधिमंडल को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा की चुनावी रणनीति के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई। वहीं प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश मीडिया सेंटर का भ्रमण भी किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रयासों से भारतीय जनता पार्टी पूरी दुनिया के दूसरे देशों के राजनैतिक ढांचे को एक-आपस में समझ सकें इसके लिए कार्य कर रही है। इसमें पार्टी के विदेश विभाग के राष्ट्रीय संयोजक विजय चौथाईवाल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। विदेशी प्रतिनिधिमंडल में अविच पॉलार ओक्वीर (डायरेक्टर, फॉरेन अफेयर्स, नेशनल रिजिस्टेंस पार्टी, युगांडा), उदय शुमशेर जे.बी. राणा (फेडरल पार्लियामेंट सदस्य और केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य, नेपाल), डॉ. जयकांत राउत (अध्यक्ष, नेशनल कौंसिल ऑफ़ जनमत पार्टी, नेपाल), काकुलंडला लियानागे सुमुदु दिलंगा (अध्यक्ष, यंग प्रोफेशनल ऑर्गेनाइजेशन, युएनपी श्रीलंका), एरियल बुलश्टेइन, वकील (प्रभारी, फॉरेन अफेयर्स, लिकूड पार्टी, इजराइल), विजय मखान (इंटरनेशनल रिलेशन्स, मॉरिशियन मिलिटेंट मूवमेंट, मॉरिशस), त्रान थान हुओंग (पॉलिटिकल कौन्सेलर, कम्युनिस्ट पार्टी, वियतनाम), हो थी होंग हान (प्रथम सचिव, कम्युनिस्ट पार्टी, वियतनाम) शामिल थे।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल और विदेश विभाग के प्रदेश संयोजक रोहित गंगवाल भी उपस्थित थे।

स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर