चीन और सर्बिया ने साझा भविष्य समझौते पर किए हस्ताक्षर
चीन और यूरोपीय संघ (EU) की सदस्यता के लिए संभावित देश सर्बिया ने एक साझा भविष्य बनाने के लिए बुधवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही, सर्बिया बीजिंग के साथ इस तरह के दस्तावेज पर सहमत होने वाला पहला बाल्कन देश हो गया है। बेलग्रेड में बैठक के बाद, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और सर्बिया के उनके समकक्ष वुसिक ने ऐलान किया कि वे दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करेंगे तथा एक साझा भविष्य का निर्माण करेंगे।
सर्बिया के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘दोनों देशों के बीच सहयोग का यह उच्चतम संभावित सहयोग है और मुझे गर्व है कि मैंने आज सर्बिया के राष्ट्रपति के रूप में इस पर हस्ताक्षर किया।'' हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यूरोपीय संघ सर्बिया के चीन के करीब आने पर क्या प्रतिक्रिया करेगा। यूक्रेन में रूस के युद्ध ने सर्बिया सहित छह पश्चिमी बाल्कन देशों के एकीकरण को 27 सदस्यीय ईयू में संगठन के शीर्ष एजेंडा में शामिल किया है।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई