समाधान शिविरों में किया जा रहा छत्तीसगढ़ जनमन का वितरण
रायपुर : जनसंपर्क विभाग की मासिक पत्रिका ‘छत्तीसगढ़ जनमन’ नये क्लेवर के साथ मार्च का अंक प्रकाशित किया गया है। बाहरी पृष्ठ पर उत्साहित आमजनों के रंगीन छायाचित्र के साथ प्रगति के बजट पर सुशासन का चित्र अंकित है ।
सुशासन तिहार-2025 अंतर्गत जिले में आयोजित समाधान शिविरों में छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा प्रकाशित जनमन और अन्य विभागीय ब्रोसर का वितरण किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ जनमन में आकर्षक एवं महत्वपूर्ण जानकारी से भरे उक्त अंक का वितरण सुकमा जिले के फुलबगड़ी में आयोजित समाधान शिविर में भी किया गया। शिविर में विभाग के द्वारा शासकीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। ग्रामीण जनमन को पाकर उत्साहित नजर आये। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ जनमन उक्त अंक में राज्य सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों, शासन की योजनाओं तथा छत्तीसगढ़ राज्य के लिए उठाए गए कदमों की जानकारियों का समावेश है।

तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत