उलुबेरिया निर्वाचन क्षेत्र से BSF के जवान को चुनाव ड्यूटी से हटाया
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के उलुबेरिया निर्वाचन क्षेत्र से बीएसएफ के एक जवान को चुनाव ड्यूटी से हटा दिया। दरअसल, बीएसएफ के जवान पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। रविवार की शाम को एक महिला ने जवान के खिलाफ उलुबेरिया पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।चुनाव आयोग के अधिकारी ने कहा, "हमने उन्हें चुनाव ड्यूटी से हटा दिया। हम पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। दोषी पाए जाने पर कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी।"लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत आठ राज्यों की 49 सीटों पर मतदान कराए जा रहे हैं। इस चरण में 695 प्रत्याशी मैदान में हैं। पश्चिम बंगाल में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराए जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने लगभग 30,000 पुलिसकर्मियों के अलावा केंद्रीय बलों के 60,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया है।पांचवें चरण के मतदान के बीच पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि मतदान के लिए टीएमसी कार्यकर्ता लोगों को उनके घरों से निकलने नहीं दे रहे हैं।

स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर