कांकेर सीट पर भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग को बढ़त
छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ने बढ़त बनाई हुई है। उन्हें टक्कर दे रहे हैं कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर। सीट पर पिछले चुनाव में बेहद करीबी लड़ाई हुई थी। इस बार भी मुकाबला दिलचस्प है।
नक्सल प्रभावित होने के कारण यह राज्य की अहम सीटों में से एक है। भाजपा ने यहां से मौजूदा सांसद मोहन मंडावी हैं का टिकट काटकर इस बार पूर्व विधायक भोजराज नाग को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने इस बार भी बीरेश ठाकुर पर भरोसा जताया है।
2019 का परिणाम
बीरेश को 2019 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें भाजपा प्रत्याशी मोहन मंडावी ने मात्र 6914 वोटों के अंतर से हराया था, ऐसे में इस बार कांग्रेस को सीट पर वापसी की उम्मीद थी।
कुल कितने मतदाता
कांकेर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में यानी 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। इस लोकसभा सीट पर कुल 1558952 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 771250 और महिला मतदाता 787671 हैं।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की