बंगाल : 28 भाजपा नेताओं को मिली 'एक्स' श्रेणी की सुरक्षा
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में बंगाल के 28 भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक्स श्रेणी की सीआइएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) सुरक्षा दी है। सूत्रों ने बताया कि बंगाल के संदेशखाली, 24 परगना, मेदिनीपुर और पूर्वी मेदिनीपुर से संबंधित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को सुरक्षा कवर दिया गया है।लोकसभा चुनावों के दौरान खतरों को लेकर विश्लेषण रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए यह सुरक्षा कवर दिया गया है। बंगाल में भाजपा नेताओं ने बार बार शिकायत की है कि चुनावों के दौरान और उसके बाद तृणमूल के कार्यकर्ता हमले करते हैं।उत्तर 24 परगना जिले का संदेशखाली इस साल फरवरी में सुर्खियों में आया था, जब महिलाएं तृणमूल कांग्रेस और शाहजहां के खिलाफ सड़कों पर उतर आई थीं। आरोप लगाया कि शाहजहां और उनके सहयोगियों ने उन पर अत्याचार किए और उनकी जमीन भी हड़पी।कई महिलाओं ने शाहजहां और उनके सहयोगियों पर जबरन जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया। बंगाल की नौ लोकसभा सीटों के लिए मतदान एक जून को लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में होगा।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की