मतदान के बीच राहुल गांधी ने किया भाजपा को हराने का दावा
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए 49 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि लोग लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए खड़े हो गए हैं। देश में एक बड़े बदलाव की आंधी चल पड़ी है। छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 49 सीटों पर आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। इस चरण में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कुल 695 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हिंदी में पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में कहा, "आज पांचवें चरण का मतदान है। पहले चार चरणों में ही यह साफ हो गया है कि जनता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ी हो गई है और भाजपा को हरा रही है। नफरत की राजनीति से ऊब चुका यह देश अब अपने मुद्दों पर वोट कर रहा है। युवा नौकरी के लिए, किसान एमएसपी और कर्ज से मुक्ति के लिए, महिलाएं आर्थिक निर्भरता और सुरक्षा के लिए और मजदूर वाजिब मेहनताने के लिए।"उन्होंने आगे कहा, "जनता इंडी गठबंधन के साथ मिलकर खुद यह चुनाव लड़ रही है और देश भर में बदलाव की आंधी चल रही है। मैं अमेठी और रायबरेली समेत पूरे देश से अपील कर रहा हूं कि अपने परिवारों की समृद्धि के लिए, खुद के अधिकारों के लिए, भारत की प्रगति के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकलिए और वोट कीजिए।"

स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर